ग्रामीणों को पोखरे से मिलीं मानव हड्डियां, जांच शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

झंनझनपुर/महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार टोला बरईठवा के एक पोखरे में मछली पकड़ने के दौरान कुछ हड्डियां मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पोखरे में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कुछ हड्डियां मिली। सदर कोतवाल रवि रॉय ने बताया कि हड्डियों को कब्जे में लेकर डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। डीएनए परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हड्डियां किसकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है।

हालांकि पोखरे से कई पार्ट में कंकाल की हड्डियां मिलने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि जून 2021 में चार वर्षीय एक मासूम बच्चा मुंडन संस्कार में गया था। तभी से वह लापता है। प्रकरण में केस दर्ज होने के बाद पुलिस कई बार जांच की। क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गांव की पोखरी में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान कुछ हड्डियां मिली। दिव्यांग युवक ने उसे भय से किचड़ में दबा दिया। कुछ लोग इस घटना को देख शोर मचाए। सूचना पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस पोखरे में सर्च ऑपरेशन शुरू कराई। गोताखोरों ने पोखरे के अंदर से कुछ और हड्डियां निकाला। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कोतवाल रवि रॉय ने बताया कि डीएनए परीक्षण के बाद ही हड्डियो की सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *