श्री मद भागवत कथा को लेकर गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

 

छपरा :शहर के बड़ा तेलपा टैक्सी स्टेंड प्रांगण मे स्थित श्री राधा-कृष्ण एवं हनुमान मंदिर परिसर मे प्रतिवर्ष संपन्न होने वाले श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह परायण का शुभारंभ सोमवार  को  भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 

।हाथी,घोड़ा,ऊँट बैण्ड, सिंघा सहित अन्य शुभ वाद्य यंत्रों तथा दक्ष कलाकारों के साथ हज़ारों की संख्या मे उपस्थित माताओं और श्रद्धालु ग्रामीणों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से मंत्रोच्चार और यथा योग्य वैदिक कर्मकांडों के साथ आरंभ होकर भिखारी चौक से दक्षिण मठीया ग्राम होते हुये दुर्गा स्थान किनारा पर जलभरी कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद पश्चिम होते हुये बड़ा तेलपा चौक से होकर वापस मन्दिर परिसर पहुँचा। जहॉं समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

 

ज्ञात हो कि राधा-कृष्ण एवं हनुमान मंदिर प्रांगण मे श्री मद भागवत कथा का आयोजन 2016 से प्रतिवर्ष  होते आया है। जिसमे समस्त तेलपा ग्रामवासी तथा समाज के वरिष्ठ श्रद्धालुओं की सप्रेम सहभागिता रहती है। वही कलश के दूसरे दिन 24 घंटे का अखंडअष्टयाम तत्पश्चात सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा पुनः पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम १३-३-२०२३ से आरम्भ होकर दिनाँक २२-३-२०२३ को संपन्न होगा।उधर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया की कल से आरंभ होने वाले भगवत कथा के  मुख्य प्रवक्ता के रूप में  श्री १००८ जगत गुरु रामानुजाचार्य  ,श्री मु मु क्षु नारायणाचार्य त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज जो श्री लक्ष्मी नरसिंह मन्दिर काशी (उत्तर प्रदेश)के प्रसिद्ध संत, तथा भागवत प्रवक्ता हैं।

 

बताते चले की  तेलपा स्थित मन्दिर प्रांगण मे यह आयोजन ग्रामीण श्रद्धालुओं तथा भक्त जनों के सम्मलित सहयोग से संपन्न होता है। मौके पर जिसमे  जैकी यादव ,बच्चा राय,औरेन सिंह,ओमप्रकाश यादव,राम बालक महतो, सिकंदर राय,जितेन्द्र कुमार, दहाड़ी राय,देवा कुमार,पंकज यादव, राजदेव यादव, देवेन्द्र पाठक, शत्रुघ्न चौधरी, ब्रजेश कुमार, राकेश यादव, मनोहर यादव,गोपाल यादव, शंकर राय  मनोज राय, संदीप राय, विनय यादव,रवि कुमार, सागर कुमार,गोलू आदि शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *