1238 बुजुर्ग मोतियाबिंद से पीड़ित, होगा ऑपरेशन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज: जिले में 1238 बुजुर्ग मोतियाबिंद से पीड़ित हैं। इनमें अधिकांश की रोशनी या तो चली गई या बहुत कम दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य प्रशासन इन बुजुर्गों का निःशुल्क ऑपरेशन कराकर उनकी रोशनी लौटाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल में हर तीसरे दिन 20-20 मोतियाबिंद पीड़ितों का ऑपरेशन होगा। ऑपरेशन के बाद 24 घंटे भर्ती कर दूसरे दिन रोशनी की जांच कर बुजुर्गों को दवा देकर डिस्चार्ज करेगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मोतियाबिंद पीड़ितों को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है। दस दिन के सर्वे में 1238 मोतियाबिंद पीड़ित बुजुर्ग मिले हैं। इन पीड़ितों का ऑपरेशन कराने के लिए सूची तैयार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *