आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौतनवां। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त के नेतृत्व में चिट फंड कंपनियों में निवेशकों का जमा धन न मिलने पर भुंडी मोहल्ले में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिट फंड कंपनियों में निवेशकों का धन जमा है, जो वापस नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार की अनुमति से ही वर्षों पूर्व ये संस्थान खुले और एजेंटों के माध्यम से धन जमा कराया गया, लेकिन अब वे रकम नहीं लौटा रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि बंद हो चुके संस्थानों में जमा धन जमाकर्ताओं को वापस दिलाएं।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल, रामकुमार पटेल, गुड्डू ठाकुर, शिवकुमार चौधरी, शेराजुद्दीन अंसारी, जाहिद अली, आनंद कुमार, बृजलाल, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *