बदले की भावना से कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी: माता प्रसाद पांडे: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज: सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश/विधायक माता प्रसाद पाण्डेय एवं विधायक डुमरियागंज सैयदा खातून द्वारा जिला कारागार महराजगंज में बंद सीसामऊ के विधायक हाजी इरफान सोलंकी से मुलाकात किया गया। तत्पश्चात पूर्व निर्धारित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से माता प्रसाद पांडेय ने उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के सरकार में समाजवादी पार्टी के छोटे स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि तक के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया उत्पीड़न करवाया जा रहा है। लोकतांत्रिक परंपराओं को ताक पर, रखकर संवैधानिक संस्थाओं के नियमों का धज्जियां उड़ाया जा रहा है। हम समाजवादी लोग सड़क से लेकर सदन तक इन फासिवादी ताकतों से लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार आती जाती रहती हैं लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर बैठे लोगों को समझना चाहिए, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष की आवाज का सम्मान होना चाहिए। ला एंड ऑर्डर के नाम पर पूछे गए सवाल पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कानपुर देहात में मां- बेटी को प्रशासनिक अमले द्वारा जिस तरह से जिंदा जलने पर मजबूर किया गया उसी से स्पष्ट हो जाता है कि इस डबल इंजन वाली सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर विधायक सैयदा खातून एवं मणिंद्र मिश्रा “मशाल” ने कहा कि हम समाजवादी लोग डॉक्टर लोहिया और गांधी के विचारों को मानते है इसलिए न्यायपालिका के ऊपर भरोसा सर्वोपरि है। सर्वप्रथम मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर माता प्रसाद पांडेय एवं विधायक सैयदा खातून का निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर स्वागत में मुख्य रूप से समाजवादी चिंतक मणिंद्र मिश्रा, रामलाल यादव, सिद्धार्थनगर के जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, सुमन ओझा, डॉ. राजेश यादव, दिलीप शुक्ला, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, विंद्रेश कनौजिया,अमीर खान, प्रफुल्ल चंद्र सागर, अमरजीत यादव पप्पू, शमसूल होदा खान, सत्यपाल यादव, विजय यादव, दीनबंधु उर्फ दीपू यादव, जितेंद्र यादव, तसव्वर हुसैन, मासूम अंसारी,टून्ना तिवारी, राजेश निषाद, राममिलन गोंड, रफीउल्ला, विजय यादव, शीला गौतम, इन्दु देवी सहित तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *