गांव के लोगो द्वारा निकाली गई शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गांव के लोगो द्वारा निकाली गई शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली।

भीरागांव के आश्रित ग्राम पुडोपारा , जंगलों से घिरा गांव शिक्षा के प्रति वहा के माताओं एवम बच्चो युवा साथी शिक्षा के लिए खासा उत्साह है प्रथम फाउंडेशनल लर्निंग प्रोग्राम सीआईएम मोहन पाल स्वयं सेवक देवेंद्र नेवरा एवम लीडर माता के साथ मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई । इस रैली का उद्देश्य सभी अभिभावक गण को चिल्ड्रन क्लब में बच्चो पढ़ने के लिए प्रेरित करना, आरपीआई केंद्र में युवा साथी अपना कोर्स सिखाने, किसान भाई धान बेचने के लिए टोकन, खेती से संबंधित जानकारी, माता द्वारा बच्चो के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी, कहानी , छोटे बच्चे आपने गणित , हिंदी के कंटेंट से पढ़ाई कर सकते , आदि की जानकारी इस रैली के माध्यम से गांव वालो को दिया गया। गांव के लीडर माता सनेत्री नेवरा गांव में शिक्षा स्वास्थ्य के लिए विशेष योगदान देती। चाहे वह माताओं को मीटिंग हो आदि सभी गतिविधि में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। शुरू में बच्चो द्वारा रैली निकाली, फिर माता गांव के युवा साथी, वृद्ध माता इस रैली में शामिल होता गया। यह कार्यक्रम एनपीसीआई के सहयोग एवम छत्तीसगढ़ राज्य के प्रोग्राम हेड श्गौरव शर्मा एवम कांकेर जिला के प्रोग्राम हेड  तिजेश सिन्हा एवम भानुप्रतापपुर के टीम लीडर  चंद्रभान पाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। गांव के प्रमुख बाबूलाल नेवरा , डिंपल नेवरा , काजल नेवरा , गायत्री प्रियंका देवेश नेवरा , नीलेश्वरी कोरेटी, कंचन नेताम , रोशनी गोटा का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *