पुरानी पेंशन को मांग को लेकर राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि दिल्ली रवाना 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुरानी पेंशन को मांग को लेकर राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि दिल्ली रवाना 
-8 दिसम्बर को हो रही अधिवेशन में बनेगी राष्टीय आंदोलन की रणनीति ।
पत्रकर वर्ता करते हुए आर के पी एस एस के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू ।
बिहार /छपरा : आगामी 8 दिसम्बर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शिक्षक कर्मचारियों के पुरानी पेंशन हेतु राष्टीय अधिवेशन में बिहार से भी शिक्षक कर्मचारियों का जत्था बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू के नेतृत्व में मंगलवार  सुपर फास्ट बैशाली ट्रेन रवाना हुआ ।इस अवसर पर मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गुड्डू ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई संबैधानिक है ।इस दिशा में पूरे देश से शिक्षक कर्मचारियों की आवाज गूंज रही है साथ ही उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर यह राष्टीय अधिवेशन हो रहा है ।जिसमे केंद्र  सरकार की दोहरी आर्थिक नीति के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी ।अगर समय रहते केंद्र की सरकार पुरानी पेंशन लागू नही करती है तो आने वाले चुनावी वर्ष में शिक्षक कर्मचारियों के आक्रोश सरकार को झेलना  पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *