युवा कांग्रेस जनों ने बिरसा मुंडा की जयंती में किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवा कांग्रेस जनों ने बिरसा मुंडा की जयंती में किया नमन

भानुप्रतापपुर :- युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी के निर्देश पर आज मंगलवार को शहर के संबलपुर रोड़ स्थित बिरसा मुंडा जी की प्रतीमा में माल्यार्पण व पुजा अर्चना करते हुऐ बिरसा मुंडा की जयंती पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि दी गई।

उनकी विरता और बलिदान को याद किरते हुऐ ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र बेजामिन हितेश तिवारी* ने कहा की बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज के लिए आंदोलन किया था। अपने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के लिए उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया।

विधानसभा युकां अध्यक्ष आकाश यदु जिला महासचिव अजय पंजवानी ने कहा कि बिरसा मुंडा जी का जन्म झारखंड के रांची के खूंटी जिले उलीहातू गांव के गरीब आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने सबसे पहले उलगुलान आंदोलन की शुरुआत की थी  वे सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि सबों के सर्वमान्य नेता हैं।

इस अवसर पर सेवा दल ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र बेजामिन, वरिष्ठ काँग्रेस नेता हितेश तिवारी, जिला महासचिव अज्जू पंजवानी, युवा कांग्रेस विधनसभा अध्यक्ष आकाश यदु, उपाध्यक्ष नदीम खान , दीनू नथानी, संदीप छाबड़ा, मनीष नेताम , दीपक गायकवाड , फैजल खान, ऋतिक पटेल, बादल मंडावी , समीर यादव , संतलाल विश्व कर्मा , टीकम यादव , नरेंद्र नेताम ,राहुल दखने , प्रशांत यदु , खिलेश मंडावी, शतीश उइके, धर्मेंद्र तिवारी व अन्य कार्यकर्ता , पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *