भानबेड़ा में धान मंडी केंद्र में धान खरीदी कर किया शुभारंभ 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भानबेड़ा में धान मंडी केंद्र में धान खरीदी कर किया शुभारंभ

भानबेड़ा गांव में धान खरीद केंद्र खुलने का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। पहले दिन एक किसानों के धान की तौल की गई। 16 क्विंटल 40 बोरा धान की खरीदी की किया गया ,मंडी प्रबंधक अभिषेक दरपट्टी ने कहा सरकार किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। इसके लिए भानुप्रतापपुर में सहकारिता के धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। मंडी में कच्चा आढ़तियों के माध्यम से गांव समिति की निगरानी में किसानों के धान की तौल निर्धारित नीति के अनुसार की जा रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान सेंटर पर किसान पीला बाई यादव की धान की ट्राली की तौल कराकर सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भानबेड़ा मंडी अभिषेक दरपट्टी नरेश जयसवाल ग्राम पूर्व सरपंच ममता ठाकुर, अशोक सर्फे, देवेंद्र बंजारा, भोला साहू, नारायण ठाकुर ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *