जलालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जलालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई ।

छपरा : गोपालगंज उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी  को मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार समेत जलालपुर स्थित सांसद आवास पर मिठाई बांटकर जीत का  जश्न मनाया तथा एक दूसरे को बधाई दी ।मौके पर मौजूद  कार्यकर्ताओं का कहना था की यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का नारा सबका साथ सबका विकास की देन है। आज देश में एनडीए की सरकार चहुमुंखी विकास कर रही है।वही  कार्यकताओ ने विधान सभा  उप चुनाव के  प्रभारी जनार्दन सिंह सीग्रीवाल , प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को भी गोपालगंज के इस  जीत की  बधाई दी  है।बधाई देने वालो में  उमेश  तिवारी , प्रमोद सीग्रीवाल, जयप्रकाश तिवारी  ,कुदंन सिंह, मदन प्रसाद, विजय सिंह पंकज सिंह ,नीलेश सिंह शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *