पुरानी पेंशन को लेकर हो रहे मुख्यमंत्री के एकदिवसीय महाधरना में सारण जिले से सैकडों की संख्या में शिक्षक होंगे शामिल :

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुरानी पेंशन को लेकर हो रहे मुख्यमंत्री के एकदिवसीय महाधरना में सारण जिले से सैकडों की संख्या में शिक्षक होंगे शामिल :
डा राजेश यादव

 

 

 

 

जलालपुर : बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ की सारण जिला इकाई की समीक्षात्मक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष डा.राजेश यादव की अध्यक्षता में राजेन्द्र कालेज परिसर के नजदीक वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के प्रांगण में हुई। इस अवसर पर जानकारी देते हुए समीक्षात्मक बैठक अंतर्गत सारण जिला राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.राजेश यादव ने बताया कि पटना के गर्दनीबाग में मुख्यमंत्री के समक्ष होनेवाले एकदिवसीय महाधरना में सारण प्रमंडल से हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।वहीं समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू ने कहा कि यह महाधरना शिक्षक कर्मियों की आंदोलन को एक नई दिशा मिलेगी।साथ ही उन्होने कहा कि पुरानी पेंशन विगत महीनों पहले देश की की राज्य सरकारों ने कर्मचारियों के हित में लागू किया एवं की राज्य इसे लागू करने की कतार में है।नई पेंशन व्यवस्था शिक्षक कर्मचारियों के हित के प्रतिकूल है।धोखा व छलावा है।यह एकदिवसीय महाधरना बिहार सरकार की कुंभकर्णी नींद को तोड़ेगी और शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओ पर विचार करने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,संजय सिंह चुन्नू’अभिषेक रंजन,अजय यादव,संजीव कुमार,शेख अहमद ‘ शिप्रा, मोहम्मद आलमगीर,निशांत कुमार ,सरोज गुप्ता आदि शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *