बीएसएफ ने लगाया हथियारों की प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने जाना हथियारों को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएसएफ ने लगाया हथियारों की प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने जाना हथियारों को

भानुप्रतापपुर। बीएसएफ 81 बटालियन मुल्ला के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भानुप्रतापपुर में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई और स्कूली बच्चों को हथियारो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने भी उत्सुकता से इन हथियारों को छूकर देखा और उनकी जिज्ञासाओं को बीएसएफ के जवानों ने शांत किया। हथियार के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसका उपयोग के बारे में बताया गया । यहाँ इंसास राइफल, सीजीआरएल 4 एमएम, 30 एम एम एजीएस एके-47 तार राइफल, 9 एमएम पिस्टल, स्ट्रोम 9 एमएम एसएमजी, असाल्ट राइफल 31 एमएम, 81 एमएम मोर्टार एमएमजी इंसास एलएमजी को प्रदर्शित किया। हथियारों की मारक क्षमता, उपयोग कहां होता, वजन, किस देश मे बना है जानकारी दी गई।

वही कार्यक्रम में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अवनीश कुमार ने बच्चों को बताया कि बीएसएफ का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन के लिए यह जवान तैनात हैं। और बताया कि नक्सलियों उन्मूलन के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए भी यह फोर्स सुरक्षा मुहैया करा रही है। जिससे क्षेत्र की तस्वीर भी बदली है। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोमदेव नायक, उपाध्यक्ष सुमंत सिन्हा, प्राचार्य थानूराम सिन्हा, सहित शिक्षक गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *