पुलिस एवं प्रेस क्लब के प्रयास से होटल संचालक का 70 हजार रुपए पार होते बचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  1. पुलिस एवं प्रेस क्लब के प्रयास से होटल संचालक का 70 हजार रुपए पार होते बचा

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर में स्थित गोपाला होटल के संचालक दल्ली राजहरा से एक बस में सवार होकर भानुप्रतापपुर आया। संचालक अपने पास होटल के कुछ सामान और एक थैले में 70 हजार रुपये रखा था। भानुप्रतापपुर पहुँचा और सामान को पकड़कर नीचे उतर गया। थोड़ी देर बाद उसे याद आया तो वह तत्काल बस में जाकर पूछताछ किया। मगर उसे बस कंडक्टर द्वारा बस में थैला नही होने की जानकारी दी। होटल संचालक ने प्रेस क्लब के दीपक शर्मा, संजय सोनी एवं राजेश रँगारी को इसकी जानकारी दी। प्रेस क्लब के सदस्यों ने तत्काल थाने में जाकर इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी तेज वर्मा ने गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू की उन्होंने मौके पर जाकर बस चालक और कंडक्टर से कड़ी पूछताछ किया। जिसके बाद उन्होंने बस के डिक्की में थैला रखना बताया। इस तरह होटल संचालक के 70 हजार रुपये पार होते होते बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *