विध्यांचल में खड़े ट्रक से टकराई ऑटो,कुशीनगर के एक श्रद्धालु की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विध्यांचल में खड़े ट्रक से टकराई ऑटो,कुशीनगर के एक श्रद्धालु की मौत

कुशीनगर के पडरौना थाना क्षेत्र के छावनी टोला निवासीकृष्ण लाल श्रीवास्तव उम्र 70 वर्ष अपने रिश्तेदार प्रिया श्रीवास्तव 31 पुत्री संतोष श्रीवास्तव और आयुषी श्रीवास्तव उम्र आठ माह पुत्री प्रिया श्रीवास्तव के साथ विंध्याचल दर्शन करने आ रहे थे। सभी लोग शास्त्री सेतु पर बस से उतर गए। इसके बाद किराए पर एक ऑटो में सवार होकर विंध्याचल जा रहे थे।

जब यह ऑटो ओझाला नदी पार कर कुछ दूर आगे बढ़ा था कि सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ा। इस हादसे में कृष्ण लाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। वही मां बेटी घायल हो गई। आसपास के लोगों को इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रामसेवक राजभर पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *