हथियार बद्ध तरीके से स्वर्णकार करेंगे व्यवसाय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हथियार बद्ध तरीके से स्वर्णकार करेंगे व्यवसाय

महराजगंज–::

शनिवार को निचलौल थाना परिसर में कस्बा निचलौल के स्वर्ण व्यवसायी गण की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य समस्याओं के संबंध मे एक गोष्टी की गयी। जिसमे सुरक्षा व्यवस्था व रात्रिगस्त के संबंध में विचार विमर्श किया गया। स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस की गश्त को बेहतरीन सुरक्षा योजना बतलाकर निचलौल पुलिस को काफ़ी सराहा। थाना अध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने व्यवसायियों से आग्रह किया गया कि रात्रि मे सामूहिक रूप से चौकीदार रखें जिससे रात्रि में पुलिस व चौकीदार दोनों संयुक्त रूप से चौकसी कर सके। साथ ही कहा कि अपने दुकान के बाहर,सड़क की दिशा मे अच्छी क्वालिटी का CCTV कैमरा लगवायें जिसमे अच्छी तरीके से रिकार्डिंग हो सके।आये दिन स्वर्णकारों के दुकान पर लूट पाट, छिनैती व हत्या का वारदात देखा जाता है जिसको देखते हुए थाना अध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने स्वर्ण व्यवसायियों से अपने आत्म सुरक्षा के लिए मिर्ची स्प्रे,मजबूत डंडे,धारदार हथियार व वैधानिक हथियारों से लैस होकर व्यवसाय करने को कहा लेकिन साथ ही हिदायत भी दिया कि हथियार को सोशल मिडिया पर व कोई भी गलत उपयोग नहीं करेगा वर्ना उनके ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी।स्वर्ण व्यसायियों के सहयोग व सहमति से निचलौल नगर में सभी मुख्य चौराहे पर सीसीटीव कैमरा लगवाए जाएंगे।जिसमें मेन तिराहा चौराहा,कटरा चौराहा,मेन मार्केट, चमनगंज चौराहा,स्टेट बैंक चौराहा व अन्य मुख्य चौराहे सम्मिलित हैं।इस दौरान निचलौल सर्राफ़ा मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा,दिनेश वर्मा,शेषनाथ वर्मा,सुखदेव वर्मा,राजकुमार वर्मा,गौतम वर्मा,राजू वर्मा,श्रीनिवास वर्मा,पवन वर्मा,मनोज वर्मा,सुधीर वर्मा,भोला वर्मा,दीपक वर्मा,तारकेश्वर वर्मा,गगन वर्मा,अमित वर्मा,धीरज वर्मा व अन्य स्वर्ण व्यवसायी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *