सड़क दुर्घटना में एक पैर गवा चुकी शिक्षिका को दी गई सहायता राशि ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जलालपुर /छपरा : विद्यालय आने के क्रम में तीन सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व पीएमसीएच में इलाजरत उत्क्रमित  मध्य विद्यालय शंकरडीह की शिक्षिका शकुंतला कुमारी को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं ने राशि एकत्रित कर शिक्षकों की एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा  25000रूपये की सहायता राशि पीड़ित शिक्षिका को  सौंपी  .प्रतिनिधि मंडल में शामिल शिक्षक ताराशंकर महतो ने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षिका शकुंतला कुमारी  ने अपना एक पैर खो दिया है .वह लगभग बीस दिनों से पटना  पीएम सीएच में जीवन और मौत से जूझ रही है. उधर शिक्षिका के परिजनों ने इस कार्य के लिय साधुवाद दी है ।प्रतिनिधि मंडल में दिलीप कुमार सिंह , गोपेश कुमार पांडेय सुरेंद्र राम , मुकेश तिवारी ,गोपेश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *