शासकीय आईटीआई परिसर में मीडियाकर्मियों ने किया वृक्षारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्राचार्य नलिन तिवारी ने छात्रों को दक्ष करने की हमेशा कोशिश

छपारा – 12 सितंबर को नगर के एन एच- 44 फोरलेन बायपास के समीप स्थित शासकीय आईटीआई छपारा परिसर पर नगर के मीडिया से जुड़े लोगों के द्वारा वृक्षों को रोपित किया गया जहां आईटीआई प्राचार्य नलिन तिवारी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कालेज में कुल 265 छात्र छात्राएं अलग-अलग 6 ट्रेडों में अध्यनरत है छात्र-छात्राओं की बेहतर विकास हेतु हमेशा प्रयास किए जाते रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप अनेक छात्र देश के कोने-कोने में अपनी सेवाएं देकर बेहतर भविष्य बनाने में सफल हुए हैं मंगलवार को प्राचार्य तिवारी के आमंत्रण पर पहुंचे नगर के मीडिया के मुकेश सुपलभगत,हाशिम खान, सुधीर नागले,रफीक खान, प्रदीप श्रीवास्तव, महेश पाटर , प्रशांत श्रीवास्तव, फैय्याज खान,आशीष अवधिया, निशांत राजपूत,बीएन राजपूत और यादवेन्द्र सिंह द्वारा पारिजात, पीपल, जामुन, शीशम एवं गुलमोहर के वृक्षों को रोपित किया गया ज्ञात हो की नगर की शासकीय आईटीआई में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत परिसर पर क्षेत्र की पहचान सीताफल उत्पाद की एक बड़ी आकृति स्कल्चर को बनाया गया है जिसके पास पहुंचे लोगों ने सेल्फी अपने मोबाइल फोन पर तस्वीरें ली। साथ ही परिसर की बाउंड्रीवाल पर उकेरी गई तस्वीरों को भी देखा गया। प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि शासन की ग्रेडिंग के आधार पर छपारा आईटीआई कॉलेज को प्रदेश की नंबर एक श्रेणी दर्जा प्राप्त हुआ है जो हमारे लिए गौरव की बात है जिसे ध्यान में रखकर कॉलेज में बेहतर अनुशासन और छात्र-छात्राओं को दक्ष कर उनके किस तरह बेहतर भविष्य की और अग्रसर करें प्रबंधन का मुल उद्देश्य है।
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *