लोक विकास मंच की बैठक हुई सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छपरा :जिले के कोहरा बाजार में रविवार को लोक विकास मंच के तत्वधान में समाज के प्रबुद्ध लोगो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेरोजगारी व पलायन ,कानून व्यवस्था ,शिक्षा समेत अन्य मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श किया गया।मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रो विधानचंद्र भारती ने कहा वर्तमान समय में यहां के युवा, मजदूर मध्यम वर्गीय लोग, बुजुर्ग महिलाएं सभी वर्ग के लोग रोजगार को लेकर अन्य प्रदेश में पलायन कर रहे हैं युवाओं को उम्मीद थी कि रोजगार मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने कहा कि शिक्षा व कानून व्यवस्था की भी स्थिति आज किसी से छुपी नही है यहां के शिक्षित बेरोजगार युवा अन्य प्रदेश रोजगार को लेकर पलायन कर रहे हैं प्रदूषण को लेकर रोक थाम की बात की जाय तो खानापूर्ति की जा रही है।बैठक को राजेन्द्र कॉलेज के प्रो के0 निराला , प्रो सुभाष पुरी ,मुखिया दीपक गिरी, नागेंद्र भारती अधिवक्ता अजीत गिरी, ललन पुरी ,प्रो राजकिशोर कन्हैया यादव, गुड्डू कुशवाहा,गजेंद्र दास आदि ने भी अपने विचार को व्यक्त किया अध्यक्षता शिक्षक काशीनाथ सिंह ,संचालन बलिराम पुरी ने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *