रेलवे इंजिनियर को घेरकर अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दी, अस्पताल ले जाते हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार —-

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के मोकामा नगर थाना इलाके में एक रेलवे इंजिनियर पंकज सिंह को अपराधियों ने घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया और हथियार लहराते आराम से निकल गये। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। किसी ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही मृत इंजिनियर के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंच गई और आवश्यक जांच-पड़ताल में जुट गई।
समस्तीपुर में कार्यरत रेलवे इंजिनियर पंकज सिंह प्रतिदिन मोकामा से समस्तीपुर बाइक से आते जाते थे। इसकी जानकारी अपराधियों को थी। इसी कारण आने-जाने के रास्ते से भलीभांति वाकिफ होकर अपराधियों ने इंजिनियर के हत्या का प्लान बनाया होगा। तभी नौकरी पर से घर आते समय कोल साइटिंग पहुंचते ही पंकज सिंह को गोली मारकर हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गये।
वारदात की सूचना मिलते ही हाथीदह और मोकामा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मोकामा पुलिस की चौकसी यदि ठीक ढंग से रहती तो इस तरह की घटना नहीं घटती।
पुलिस द्वारा बताया गया है कि इंजिनियर का बाइक घटना स्थल पर मिला, इंजिनियर का पर्स और गले का चेन भी सही सलामत मिला जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या पूर्व नियोजित थी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों में मातम का माहौल बनने की जानकारी के साथ पूरे इलाके में दहशत फैलने की जानकारी भी मिली है।
फिलहाल पुलिस अपने ढंग से छानबीन में जुटी हुई है और दावा कर रही है कि बहुत जल्द इस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *