राम जन्मोत्सव कथा मंच का हुआ उद्घाटन.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राम जन्मोत्सव कथा मंच का हुआ उद्घाटन.

छपरा : प्रखंड के जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में श्री राम जन्मोत्सव सत्संग. समारोह के मंच का उद्घाटन पंडित जनक पांडे पूर्व कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय  श्रीमती उर्मिला पांडे शिवपुर , शिव प्रसाद हरदेव चंद्रदेव स्मृति सेवा न्यास बिशनपुरा तथा संत दामोदर दास जी महाराज ने संयुक्त रूप से वैदिक मन्त्रों उच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया .वही  उपस्थित अतिथियों का स्वागत पंडित विनोद मिश्र ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से किया. मंच संचालन विमल तिवारी के द्वारा किया गया.
सत्संग समारोह के दीवा काल में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिचक  द्वारा दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है. वही निशुल्क लेंस भी लगाने की व्यवस्था की गई है. 25 मार्च से लेकर 27 मार्च तक एशियन हॉस्पिटल पटना द्वारा संपूर्ण जांच की व्यवस्था की गई . इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन करता सदस्य प्रशांत तिवारी प्रभनाथ सिंह ने कहा की वही रात्रि में चोटी के कथा वाचको द्वारा प्रवचन का भी आयोजन किया गया है कथा वाचको में पूर्व डीजीपी बिहार , गुप्तेश्वर पांडेय ,देवरिया से अखिलेश मनी शांडिल्य आदि शामिल है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *