20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता और 2008 ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राफेल नडाल ने गुरुवार को ऐलान किया कि वो आगामी टोक्यो ओलंपिक और विम्बलडन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी।
नडाल ने ये ऐलान फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से मिली हार के कुछ दिनों बाद किया। नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीता। जोकोविच ने राफेल नडाल का 14वां फ्रेंच ओपन जीतने का सपना तोड़ा था। पहले सेट गंवाने के बाद जोकोविच ने दमदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया था।
Hi all, I have decided not to participate at this year’s Championships at Wimbledon and the Olympic Games in Tokyo. It’s never an easy decision to take but after listening to my body and discuss it with my team I understand that it is the right decision
— Rafa Nadal (@RafaelNadal) June 17, 2021
नडाल ने ट्वीट करके लिखा, ‘नमस्कार, मैंने इस साल विम्बलडन चैंपियनशिप और टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। यह कभी भी आसान निर्णय नहीं है, लेकिन मेरे शरीर की स्थिति को देखते हुए और अपनी टीम के साथ चर्चा करने के बाद मैं समझता हूं कि यह सही निर्णय है।’
35 साल के नडाल को रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक और ग्रैंडस्लेम की जरूरत है। जोकोविच ने फ्रेंच ओपन जीतकर अपना 19 वां ग्रैंडस्लेम जीता। फेडरर ने ग्रास कोर्ट सीजन में खुद को फिट रखने के लिए फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया था। आंद्रे अगासी के बाद नडाल दूसरे पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी चार ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक में गोल्ड जीता है।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी महिला हॉकी टीम, रानी रामपाल को सौंपी गई कप्तानी




