जनपद महोबा बुंदेलखंड से ब्यूरो चीफ राम कुमार की रिपोर्ट
महोबा विकास भवन सभागार, में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में 13 पीड़ित महिलाओं/मालिकाओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, अवशेष शिकायतों के निस्तारण हेतु मा० सदस्या द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को यथोचित निस्तारण किये जाने हेतु आदेश दिये गये। उक्त के उपरान्त मा० सदस्या द्वारा वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सल्तनत परवीन उप जिलाधिकारी, हर्षवर्धन नायक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महंत प्रजापति, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रवीन वर्मा पूर्ति निरीक्षक, श्रीमती निकिता शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष, सुनील, डिप्टी सी०एम०ओ०, जे०ई० रुद्र प्रताप मिश्रा, मयंक चतुर्वेदी, श्यामबाबू विश्वकर्मा, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, सुभी संगीता राजपूत, संरक्षण अधिकारी, श्रीमती प्रिया गुप्ता, डी०एम०सी० महोबा, श्रीमती रीता चौरसिया व रूचि द्विवेदी, जेण्डर स्पेस्लिस्ट श्रीमती क्षमा, केन्द्र प्रबंधक, वन स्टॉप सेन्टर, दीपक कुमार, को-आर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन, भुजवल सिंह आउटरीच वर्कर, के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




