मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का टीम वर्क काबिले तारीफ:-डा.मनोज (आर.के नेत्रालय,वाराणसी)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेमरा,शहाबगंज चन्दौली।
आर.के नेत्रालय एवं मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आज सभी लोगो के सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता करने के साथ साथ किसी भी दशा में पैसे के अभाव में लोगो को इलाज से वंचित नहीं होने देगा।श्री चौरसिया ने कहा कि मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का गरीबों के प्रति सेवा भाव को सुना था लेकिन आज देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इन सभी बन्धुओं का सेवा भाव देखकर मन प्रसन्न हो गया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपना विचार रखते हुए आर.के नेत्रालय के डा.मनोज पाण्डेय ने कहा कि मातृभूमि ट्रस्ट का टीमवर्क बेजोड़ है और अनुशासन काबिले तारीफ है साथ ही पूरी टीम के जोश का कोई मुकाबला नहीं है। इतने बड़े पैमाने पर बिना किसी सरकारी सहायता के अद्यतन तकनीक (फेको विधि द्वारा आपरेशन, फोल्डेबल लेन्स प्रत्यारोपण) पर निशुल्क सेवा मैंने पूरे देश में कहीं भी नहीं देखा है और ना सुना है। इसलिए आप सभी के इस भगीरथ प्रयास को नमन करता हूं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने एवम् सामर्थ्यवान लोगो को समाज सेवा के लिए मात‌भूमि सेवा ट्रस्ट के सदस्य संजय कुमार सिंह ने भी अपना विचार प्रकट किया। कैम्प में कुल 267 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया । जिसमें सभी प्रकार के मरीजों का इलाज कर उन्हें निशुल्क दवा दी गई।कैम्प में आज 73 मरीजों के मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *