फूटा घर फूटी किस्मत ग्राम पंचायत मुडेहरा में दर-दर भटक रहे गरीब, नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाराजगंज–

 

केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का हर गरीब को पक्का घर देने का वादा मुडेहरा में सफेद हाथी साबित हो रहा है. यहां पिछले 10 वर्षों से अत्यंत गरीब परिवार के लोग अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक पक्का घर नहीं मिल पाया है

बेसहारा एवं पात्र लोगों का एक एक करके प्रधानमंत्री आवास प्लस सूची से नाम काट दिया जा रहा हैऔर प्रधानमंत्री आवास


बेसहारा एवं पात्र लोगों को नहीं मिल रहे प्रधानमंत्री बेसहारा एवं पात्र लोगों को सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए कटिवद्ध है l
इसके बावजूद गरीब एवं बेसहारा लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खुले आसमान के नीचे रहकर गुजर बसर करने को मजबूर हैं, जिससे अधिकारी लापरवाह बने हैं।सरकार द्वारा गरीबों एवं बेसहारा लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लाभ देने में लगी है, लेकिन कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा हैl सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पानी की तरह रुपया बहा रही है, जिसके बावजूद गरीब व बेसहारा लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैl
ग्राम पंचायत मुडेहरा की शीला जो वर्षो से त्रिपाल डालकर रह रही है लेकिन आवास नहीं मिल सका।और ग्राम पंचायत मुडेहरा कि ही विन्द्रावति देवी खुले आसमान के नीचे रहकर छोटे-छोटे बच्चों के साथ पिन्नी डालकर गुजर बसर करने को मजबूर हैं।
ऐसे बहुत लोग है जो पात्र है परन्तु उन्हे आवास नही मिल रहा है जबकि अपात्रों को एक नही दो – दो, आवास दिये जा रहे है।।