प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रसाद वितरण समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रसाद वितरण समारोह

वरिष्ठ वकील एम एल अग्रवाल द्वारा करवाया गया कार्यक्रम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

महोबा (ब्यूरो)। कल्याण सागर के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार उपरांत नूतन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व जागरण समारोह रविवार को किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय का जाप कर हर-हर महादेव के नारे लगाए।
ग़ौरतलब है कि प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण महोबा के विद्वान अधिवक्ता मुरारीलाल अग्रवाल के पूर्वर्जोंं ने सन् 1968 में करवाया था। अब इस प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर नवीन देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित करवाई गई हैं। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ 22 मार्च दिन बुधवार को कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ एवं 26 मार्च दिन रविवार को रुद्राभिषेक,हवन,पूर्णाहुति तथा कन्या भोज के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम उपरांत एम.एल अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ ही समाज के हित में होनेे वाले कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुण्य का फल हमेशा श्रेष्ठ और बेहतर रहता है। इस पवित्र अवसर एम एल अग्रवाल (वरिष्ठ अधिवक्ता), पुष्पा देवी अग्रवाल,न्यायाधीश सर्वविजय अग्रवाल, न्यायाधीश प्रियंका अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, शुचि अग्रवाल (शिक्षिका), वीरेंद्र सिंह गौतम, प्रवेश विश्वकर्मा,आनंद, प्रसन्न, शौर्य,दक्ष्य अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *