पोषण पखवाड़ा केअंतिम दिन 21सेविकाओं व स्वाथ्य  बालको  को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सारण। पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा-2023 में स्वस्थ बालक  बालिका पारितोषिक वितरण और निलेट रेसिपि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा सारण समाहरणालय के सभागार में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

इस दौरान जहा जिलाधिकारी के द्वारा स्वस्थ बालक प्रतियोगिता अंतर्गत 21 स्वस्थ बच्चों को प्रमाण पत्र एवं खिलौना दिया गया वही  रेसिपि प्रतियोगिता में 21 सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा पारितोषिक वितरण के उपरांत एक दिवसीय कार्यशाला-सह- जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित  की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि पोषण से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से इसका विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि आम जन  को इसकी संपूर्ण जानकारी मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *