पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष,एसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को तलवार से काटा,हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—-

पटना:मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला करने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि यहां एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष,एक एएसआई,तीन चौकीदार गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोट पहुंची है।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौकाये वारदात पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। महुआ डीएसपी फिलहाल मौके पर पहुंचे कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह महुआ पुलिस को जानकारी मिली कि 307 का फरार वारंटी वहां छुपा हुआ है। उसी वारंटी को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए महुआ के लिए रवाना हुई। अभी पुलिस टीम अपराधियों को गिरफ्तार कर पाती,उसके पहले ही पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया।जिसमें थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मी घायल हो गए।
सभी पुलिस कर्मियों पर तलवार से हमला किया गया जिस कारण सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर डीएसपी महुआ पूनम केसरी वहां पहुंच कर कमान संभाले हुई हैं। अन्य वरीय पदाधिकारियों के वहां पहुंचने की जानकारी मिली है। सभी घायलों को हाजीपुर अस्पताल भेजा जा रहा है।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *