पानी टंकी विवाद पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत केसरी न्यूज
कानपूर नगर
आलोक अवस्थी

बिल्हौर तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम रहीमपुर करीमपुर में पानी की टंकी को गांव के बाहर 2 किलोमीटर गलत जगह पर बनाए जाने को लेकर ग्राम प्रधान विनोद कटियार ने आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ बिल्हौर तहसील पहुंचकर मैप तहसीलदार सीपी को ज्ञापन दिया था जिस पर कोई कार्रवाई अमल में न होने पर रविवार को ग्राम प्रधान विनोद कटियार ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ माकनपुर रोड पर जाम लगा दिया। जिससे आवा _गमन ठप हो गया, सूचना पर तत्काल नायब तहसीलदार सीपी राजपूत, बिल्हौर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मय पुलिस बल के पहुंच गए पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे आखिर में उच्च अधिकारी से राजस्व विभाग की टीम ने बात की जिस पर ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थान पर टंकी बनवाने की बात मान ली गई इसके बाद तत्काल में ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *