धन उगाही को लेकर 4 सिपाही हुवे निलंबित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फतेहपुर (रंगपाल पटेल)

जाफरगंज थाने में तैनात चार हेड कांस्टेबल निलंबित अवैध रुप से धन उगाही करने के मामले में पुलिस कर्मी आपस में भिड़े मार पीट होते-होते बची अपने से सीनियर विभागीय कर्मचारियों के कुकृत्य से परेशान सिपाही ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सारा मामला उजागर कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर करनें के पश्चात जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाने में तैनात सिपाही विजय मिश्रा, दीवान राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अमन कुमार, थाने के कर्ताधर्ता कहे जाने वाले तीनों पुलिसकर्मी थाने में काफी दिनों से तैनात थे इनका क्षेत्र में काफी दबदबा था इन शातिरों से पीड़ित क्षेत्र की जनता ने उनके जाते ही राहत की सांस ली। अशोक कुमार के जाने पर लोगो को दुख भी हुआ। थाना प्रभारी के द्वारा थाना परिसर के अंदर निलंबित अशोक कुमार का स्वागत करने का विरोध करने पर क्षेत्रीय लोगों ने इस नौजवान को थाने के बाहर माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। 4 महीने में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। इन पुलिस कर्मियों पर नकेल ना कसने का प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण पर भी क्षेत्रीय लोगों ने लगाया आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *