*देवेश पांडे बने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा महराजगंज के जिला संयोजक*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कृपा शंकर योगी

महराजगंज। रोटी बैंक के संस्थापक क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि, लेखक, गायक देवेश पांडे को बनाया गया उत्तर प्रदेश साहित्य सभा महराजगंज का जिला संयोजक।

बातचीत के दौरान देवेश पांडे ने कहा कि जनपद में निवास करने वाले ऐसे अनगिनत साहित्यकार हैं जो बहुत अच्छा लिखते एवं बोलते हैं परंतु उनकी प्रतिभा सबके सामने नहीं आ पाती है जिसके चलते उन्हें अपनी रचनाओं को सुनाने के लिए न मंच मिल पाते हैं और ना ही उनका कोई लेखन प्रकाशित हो पाता है। हिंदी साहित्य एवं साहित्यकारों को गति देने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य सभा का गठन किया गया है।

हिंदी साहित्य सभा उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रदेश संयोजक डॉ सर्वेश अस्थाना एवं अध्यक्ष विश्व प्रसिद्ध कवि डॉ विष्णु सक्सेना ने आज उक्त आशय हेतु एक पत्र जारी करते हुए देवेश पांडे को महराजगंज जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

हिंदी साहित्य सभा उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है जिसमें हिंदी साहित्य सभा के जिला संयोजक नियुक्त किए जाने की सूचना दी गई है। जनपद के शिक्षाविदों और साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई ओर शुभकामनाएं दी हैं।

इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह, सचिव डॉ हेमंत श्रीवास्तव, कवि राजेश, पंकज कुमार मौर्य, कवि संतोष श्रीवास्तव, अर्पणा त्रिपाठी, विजय पांडे, राजीव द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव संजीव शुक्ला ने उन्हें बधाईयां दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *