तहसील दिवस में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पीoडीoडीoयू नगर तहसील में जनता की समस्यायें सुनी और त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बंधित अधिकारीगण को आदेशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 मामले आए जिसमें से 07मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष भूमि से संबंधित प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर मौके पर त्वरित निस्तारण हेतु भेजा गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण को जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी समस्या को त्वरित निदान करने की कोशिश करें, उसमे कत्तई हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित पुलिस विभाग से अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *