डॉ. अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए रजनीश सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिवनी (म.प्र.)
भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता, सद्भ और सामाजिक न्याय में अतुलनीय योगदान देने वाले नायक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विधानसभा क्षेत्र केवलारी के ब्लॉक धनौरा में विशाल रेली के आयोजन में केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह जी ने सम्मिलित होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल धनौरा में रेली का समापन कर बाबा साहेब जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वालित कर फूल माला से श्रद्धांजलि अर्पित की उपस्थित जन सभा को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर साथ ही लखनादौन विधायक श्री योगेन्द्र सिंह बाबा जी, पूर्व विधायक घंसौर श्री राम ग़ुलाम उइके जी,धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य नारायण विकास बघेल जी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनीक मोहम्मद खान (अन्नु बाबा)जी, किसान मोर्चा प्रदेश महासचिव हर्षवर्धन सिंह (लकी)बघेल जी,जिला कांग्रेस महामंत्री मुकेश जैन जी,रिटायर डी.एस.पी.अर्जुन सिंह उइके जी जनपद सदस्य शेख़ डबलू भाई जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गण सुमत झारिया जी,रिटायर शिक्षक श्री रघुवीर अहरवार जी की उपस्थिति रही।
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *