ट्रेन में लेबर पेन से कराह रही थी महिला, किन्नरों ने कराई डिलीवरी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ट्रेन में लेबर पेन से कराह रही थी महिला, किन्नरों ने कराई डिलीवरी।

लखीसराय: किन्नरों के दरियादिली की यह तस्वीर पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस की है। जहां शेखपुरा जिले की रहने वाली एक महिला यात्री हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर हावड़ा से लखीसराय जा रही थी। ट्रेन अभी जसीडीह ही पहुंची थी कि महिला को प्रसव का दर्द होने लगा। इसके बाद महिला दर्द से कराहने लगी। इस दौरान ट्रेन में कई महिलाएं भी सफर कर रही थी लेकिन दर्द से तड़प रही महिला की मदद के लिए कोई भी सामने नहीं आया। इस दौरान वहां पैसे मांगते मांगते किन्नरों की एक टोली पहुंच गया। ट्रेन तब तक जमुई के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास पहुंच चुकी थी। महिला को दर्द से कराहते देख किन्नरों ने बिना देर किए महिला को ट्रेन के बाथरूम में ले गई और महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। महिला ने बेटे को दिया जन्म।

सुरक्षित प्रसव के बाद वहां मौजूद ट्रेन में सभी लोग खुशी से झूम उठे। इसके बाद सभी किन्नरों ने बच्चे को गोद में उठाकर उसे आशीर्वाद दिया और उनकी बलाएं ली। इतना ही नहीं किन्नरों ने महिला के पति से पूछा कि क्या उनके पास पैसे हैं अगर नहीं है तो वह पैसे से भी उनकी मदद करेंगे ताकि महिला को आगे की इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा सके। महिला की मदद कर सभी किन्नर झाझ स्टेशन पर उतर गए। किन्नरों के इस दरियादिली का हर तरफ हो रही है तारीफ। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इनकी खबरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *