ट्रांसफरो का सिलसिला जारी अब आई पीसीएस अफसरों की बारी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ। शासन ने अफसरों के ट्रांसफर के सिलसिले को जारी रखते हुए अब आधा दर्जन से भी अधिक पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। पीसीएस विनय कुमार सिंह द्वितीय को अब हापुड़ का नया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।

मंगलवार को शासन की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत 8 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शासन द्वारा जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी पीसीएस आनंद कुमार शुक्ला को अब यहां से हटाकर सूडा लखनऊ में अपर निदेशक बनाया गया है। गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी पीसीएस श्रीप्रकाश गुप्ता को तबादला कर अब आजमगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भेजा गया है।

 

बदायूं के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पीसीएस संतोष कुमार वैश्य को अब गाजीपुर में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस राकेश कुमार पटेल को प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी के पद से हटाकर अब बदायूं में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पीसीएस राकेश कुमार गुप्ता को तबादला कर मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ बनाया गया है।

 

पीसीएस रेणु सिंह उप जिलाधिकारी प्रयागराज के पद से हटाकर अब बरेली की सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त की गई है। पीसीएस विनय कुमार सिंह द्वितीय को सिटी मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के पद से तबादला कर हापुड़ का नया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। पीसीएस मंगलेश दुबे उप जिला अधिकारी बलरामपुर के पद से हटाकर मिर्जापुर के नए सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *