टीकाकरण अभियान का सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने फीता काट किया शुभारंभ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज- विशेष टीकाकरण अभियान की रविवार को की गई शुरुआत। इंदिरा नगर वार्ड में विधायक जयमंगल कनौजिया ने बच्चे को ड्राफ पिलाकर विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। बातचीत के दौरान सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा कि डेढ़ माह से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान महाराजगंज जनपद में एक लाख 74 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए एनम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। इस दौरान बातचीत करते हुए डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि एमआर को दोनों डोज ले चुके बच्चों को बूस्टर डोज दिया जाएगा। इस दौरान सभी एएनएम को निर्देशित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *