जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा आज जनपद में चल रहे मैट्रो के कार्यों की समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन एवं कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाधिकारी अपडेट 17 अक्टूबर 2023 कानपुर नगर

जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा आज जनपद में चल रहे मैट्रो के कार्यों की समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन एवं कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन के कॉर्नकोर्स लेवल के साथ-साथ पब्लिक एरिया एवं बैकअप एरिया पर विद्युत एवं मैकेनिकल फिटिंग कार्य प्रगति पर होता पाया गया
जिलाधिकारी द्वारा बेस लेवल स्लैब कार्य का निरीक्षण किया गया जहां पर नवीन मार्केट से बड़े चौराहा के मध्य दोनों टनल बोरिंग मशीन के द्वारा टनलिंग का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है
कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के टनल बोरिंग मशीन के विभिन्न घटकों को एक-एक करके ग्राउंड लेवल से बेस लेवल पर उतरने की तैयारी के कार्यों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक मेट्रो द्वारा अवगत कराया गया के कानपुर सेंट्रल से नयागंज तक टनलिंग का कार्य सितंबर के पहले सप्ताह में प्रारंभ हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *