जब पत्‍नी ने पूछा यूपी में क्‍या चल रहा है? जानिए नितिन गडकरी ने फिर क्‍या दिया जवाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुर: मेरी पत्नी ने पूछा यूपी में क्या चल रहा है, मैंने कहा कि जिस तरह धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के दौरान दुर्जनों का नाश करने के लिए अस्त्र उठाया था, उसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दुर्जनों और अत्याचारोंयों के नाश करने का काम कर रहे हैं। जब जब धरती पर अन्याय और अत्याचार बढ़ा है, तब तब किसी न किसी ने धरती पर अवतार लिया है। समय-समय पर दुर्जनों का विनाश करने के लिए कोई न कोई सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। जिस तरह योगी जी दुर्जनों का विनाश कर रहे हैं, यह प्रशंसनीय है। इसके लिए मैं उनको कोटि कोटि बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सोमवार को गोरखपुर में नितिन गडकरी ने ये बातें कही। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोरखपुर पहुंचे। जहां उन्होंने 10,000 करोड़ से अधिक के निवेश से 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं योगी आदित्‍यनाथ का पूरे देश की तरफ से हार्दिक अभिनंदन और धन्‍यवाद करता हूं। आज यूपी में सज्‍जन और शरीफ लोगों के दिल में एक आत्‍मविश्‍वास पैदा हुआ है कि जब अन्‍याय होगा तो कोई न कोई ऐसी शक्ति सामने आएगी जो दुर्जनों का मुकाबला पूरी ताकत और शक्ति के साथ करेगी। आज समाज की यही अपेक्षा है। मुझे इस बात की खुशी है कि योगी ने कानून व्‍यवस्‍था के मामले में एक आदर्श स्‍थापित किया है। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि हम किसान के बेटे गोरखपुर में इथेनॉल के पंप शुरू करेंगे। पेट्रोल का दाम 120 रुपये लीटर होगा तो इथेनॉल 60 रुपये किलो होगा। इससे हमारी बाइक, ऑटो, कार और अन्‍य गाडि़या बेफिक्र होकर सड़कों पर दौडेंगे। इससे प्रदूषण भी कम होगा। दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में गडकरी के अलावा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, केंद्रीय सड़क राज्‍यमंत्री जनरल वीके सिंह, यूपी के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के अलावा पूर्वांचल के सभी सांसद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *