छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

परतावल बाजार- छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों की पीड़ा को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है और मंगलवार को टीम लगाकर कस्बे में छुट्टा पशुओं को पकड़वाने का कार्य किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पशुओं को पकड़वाने का कार्य लगातार जारी रहेगा और बुधवार को भी टीम बनाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि इससे थोड़ी राहत मिलेगी। छुट्टा पशु फसल को बर्बाद कर देते हैं। छुट्टा पशुओं को बाजार अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों से पकड़वा कर गौशाला भेजा जा रहा है। और यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा। कर्मचारी ने बातचीत के दौरान बताया कि जो पशुपालक अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं उन्हें चिन्हित कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *