ग्राम प्रधान संघ द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित बीडीओ को पांच सूत्रीय सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिंदुरिया/महराजगंज:- अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश के समस्त ब्लॉकों में एक साथ प्रदर्शन एवं ज्ञापन के क्रम में महराजगंज जनपद के सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। इसी क्रम में मिठौरा ब्लॉक पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल की उपस्थिति में सभी प्रधानों के साथ प्रदर्शन कर बीडीओ मिठौरा रजत गुप्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एनएमएमस एप लागू करने के विरोध सहित 5 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रधानों को परेशान एवं हतोत्साहित करने के लिए मनरेगा योजना में एनएमएमएस ऐप के माध्यम से दिन में दो बार उपस्थिति प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है जबकि अधिकांश ग्रामों में नेटवर्क की समस्या के कारण इस ऐप के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति अंकित नहीं हो पा रही है और मस्टरोल शून्य हो जा रहा है। जिससे श्रमिकों की मजदूरी शून्य जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप मनरेगा मजदूर ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों से आए दिन विवाद कर रहे हैं जिसको लेकर भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी उक्त आदेश को वापस लिया जाए, वहीं मनरेगा में हुए पक्के कार्यों का मटेरियल भुगतान पिछले दो-तीन वर्षों से लंबित है। धन आता है परंतु ब्लॉकवार एवं जिलावार आवंटित ना होने की वजह से कुछ ही जिला या ब्लाकों में वह धन समाप्त हो जाता है जिसे मटेरियल भुगतान नहीं हो पाता है। अतः मटेरियल का भुगतान भी ब्लॉकवार व जिलावार सुनिश्चित किया जाए,और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं शहरी आवास में जिनके पास आवास है उनको भी आवास दिया जा रहा है लेकिन वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जिनके पास टीन शेड है उनको आवाज से वंचित कर दिया जा रहा है अतः ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी आवास जैसा मापदंड अपनाया जाए सहित अन्य बिंदुओं पर अपनी मांगे रखी है इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बंदना देवी, ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, राजेश सिंह, सत्येंद्र कुमार, कृष्णानन्द, पिंटू गुप्ता, जवाहिर गुप्ता, विजय, नागेंद्र,केशव यादव, कन्हैया कुमार, गिरजेश गुप्ता, उमेश, चंद्रमणि, संगीता देवी, परवीन खातून, विनोद पटेल, श्यामानन्द, सुदर्शन यादव, लक्ष्मी देवी सहित मिठौरा ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *