गोरखपुर में KVS की परीक्षा दे रहा सॉल्वर गिरफ्तार, अभ्यर्थी को भी भेजा जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुर: केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑनलाइन परीक्षा देते समय बिहार के गया जिले का रहने वाला सॉल्वर पकड़ा गया। उसके साथ ही देवरिया जिले का निवासी अभ्यर्थी भी गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

यह है मामला

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित एनकेए डिजिटल सेंटर के मैनेजर ने शनिवार की दोपहर 12 बजे सूचना दी कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑनलाइन परीक्षा चल रही है, जिसमें एक अभ्यर्थी अपनी जगह साल्वर को बैठाने लाया है। सूचना के आधार पर फर्जी प्रवेश पत्र के साथ बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी साल्वर रंजीत कुमार और देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के खैरात गांव निवासी अभ्यर्थी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। डेढ लाख में परीक्षा पास कराने का हुआ था सौदा

 

साल्वर रंजीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 1.50 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की डील हुई थी। सुशील ने उसे 50 हजार रुपये एडवांस दिया था, लेकिन परीक्षा देने से पहले ही पकड़ लिया गया। आरोपितों के कब्जे से कूटरचित प्रवेश पत्र मिला।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *