गोरखपुर को मिला स्टेडियम और पेप्सिको प्लांट का सौग़ात, जानिए कहा हो रहा निर्माण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुरवासियो के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बड़ी सौग़ात देने जा रहे है। गोरखपुर के विकास कार्यों के लिए सीएम ने कुल 711.81 करोड़ का ख़ज़ाना खोलने जा रहे है। इन पैसों से किन किन कार्यों को अंजाम दिया जाना है आइए जानते हैं विस्तार से।

आज सीएम गोरखपुर में कुल 202 अलग अलग विकास कार्यों का शिलान्यास करने वाले है। सबसे पहला प्रोजेक्ट है युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम का शिलान्यास जो की आज शनीवार को गोरखपुर में सीएम योगी करने वाले है। इसकी लागत लगभग 10.43 करोड़ है।

इसके अलावा गोरखपुर में चल रहे अलग अलग विकास कार्यों जिसका बजट 1045.66 करोड़ है इसका भी शिलान्यास करेंगे।यहाँ से निकालकर योगी आदित्यनाथ, देवरिया जाकर 479.77 करोड़ के कुल 223 अलग अलग विकास कार्यों का शिलान्यास करने वाले है। इसके साथ साथ महाराजगंज में भी रविवार को योगी 2790.57 करोड़ के अलग अलग योजनाओं का शिलान्यास करने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *