बिहार——-
जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार
पटना: मिली जानकारी के मुताबिक सहरसा के एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान के 30 वर्षीय बेटे दीपक कुमार का शव दीघा के जनार्दन घाट के समीप श्मसान घाट से बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एडीएम पुरुषोत्तम पासवान का घर बुद्धा काॅलोनी थाना क्षेत्र के नागेश्वर काॅलोनी में है। दीपक ने परिवार को यह बताकर घर से निकला था कि वह दीघा घाट जा रहा है और उसने स्कूटी से घर से निकल गया। जब वह घर नहीं लौटा और काफी विलम्ब हो गया तो उसके परिवार वालों को काफी चिंता होने लगी। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू कर दी।इसी क्रम में जनार्दन घाट के पास उसका स्कूटी पड़ा हुआ मिला। लेकिन दीपक नहीं मिला।
परिजनों ने बुद्धा काॅलोनी थाना के साथ-साथ दीघा थाना को भी दीपक के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि दीपक गंगा में कूद गया है। वैसे दीपक के पिता पुरुषोत्तम पासवान का कहना है कि दीपक ने आत्म हत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है जिसे पुलिस छिपा रही है। उन्होंने पुलिस से हत्या के विन्दु पर कार्रवाई की मांग की है। दीपक के पिता का कहना है कि कुछ लोगों ने घाट पर उन्हें बताया कि दीपक से घाट पर किसी से विवाद भी हुआ था और उनलोगों ने घपना को अंजाम दिया है।
दीपक के पिता पुरुषोत्तम पासवान ने कहा है कि उनके बेटे के शव पर से कपड़ा हटा दिया गया ताकि यह हत्या नहीं आत्महत्या लगे। उन्होंने कहा कि शरीर पर चोट के निशान से स्पष्ट है कि हत्या की गई है। दीघा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सही ज़ख्म प्रतिवेदन भी पुलिस ने इंक्वेस्ट में अंकित नहीं किया है। उन्होंने मांग की है कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर उनके बेटे का पोस्टमार्टम कराया जाये।
वैसे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दीपक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि घटना कैसे घटी इसकी जांच की जा रही है।वैसे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।





