उत्तम सेवा संस्थान के सौजन्य से विधायक ने बाटे गरीबों को कम्बल।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर के अमौली में उत्तम सेवा संस्थान द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने अपनी कविता पाठ से श्रोताओं को मन मुक्त किया तो वही बाराबंकी के कवि शिव किशोर तिवारी खंजन ने अपनी कन्या भ्रूण हत्या पर बहुत प्रचलित मुक्तक से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर बिंदकी विधायक/पूर्व राज्य कारागार मंत्री जय कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कविताओं का आनंद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनपद फतेहपुर का शुरू से ही साहित्यिक गौरव रहा है राष्ट्र कवि सोहन लाल द्विवेदी समेत तमाम विभूतियों ने हिंदी साहित्य को बहुत कुछ प्रदान किया है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में कविता पाठ और सामाजिक समरसता का विकास होता है इस तरह के आयोजन बृहद रूप से हो कि मेरी आशा है और मैं हृदय से उत्तम सेवा संस्थान के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया है।

जिससे हम सभी को साहित्यिक रूप से जुड़ सकने का लाभ प्राप्त हुआ तो वही अपनी कविताओं से समाज में अलग पहचान बनाने वाले कवि शिव किशोर तिवारी खंजन ने आयोजकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज देश बदलाव की ओर है हम आजादी के 75 वर्ष में है यह नवभारत है इस तरह के आयोजनों से जहां युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत होती है तो वही युवा भी इन आयोजनों से जुड़ता है वही आज हम आधुनिकता के दौर पर हैं तो मेरी अपील है सभी से कि हम सभी अपने भारत के नव निर्माण के लिए आगे आएं और बढ़-चढ़कर देश की प्रगति में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *