*गांव मुंड नगला अशरफाबाद में लगभग 90 हजार कीमत की भैंस चुरा ले गए चोर
*
बुलंदशहर/अहमदगढ़:- थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है लगातार पुलिस के प्रयासों के बावजूद भी चोर बाज नहीं आ रहे हैं! ताजा मामला बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुंड नगला अशरफाबाद का है जहां प्रकाश गिरी पुत्र रामे गिरी की एक भैंस जो कि 90 हज़ार की खरीदी थी! जिसको रात्रि करीब 2:00 से 2:30 के बीच चोर खोल कर ले गए! जिसकी सूचना पीड़ित ने 112 डायल पुलिस को दी! सुबह होते ही पीड़ित ने थाना अहमदगढ़ में तहरीर देकर चोरी हुई भैंस की रिपोर्ट दर्ज कर ढूँढवाने की गुहार लगाई हैं, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर आने के बाद चोरों की तलाश में जुट गई हैं! बताया गया है कि पहले भी चोर इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं




