श्यामदेउरवा/महराजगंज: जिले के थाना श्यामदेउरवा थाना भिटौली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी में 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। उनके कब्जे से चोरी की हुई 5 मोटरसाइकिल तथा दो पंपिंग सेट बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में कबूल किया है कि यह लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी किया करते थे और कबाड़ी के यहां बेचते थे। कबाड़ी के बारे में जानकारी की जा रही है। तीनों अभियुक्त भिटौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सलमान पुत्र रिजवान ग्राम जद्दूपिपरा, हिसामुद्दीन खान उर्फ खबरीलाल पुत्र वजाहत अली ग्राम डेरवा, सिराज उर्फ लक्की पुत्र शराफत अली ग्राम जद्दूपिपरा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा रामाज्ञा सिंह, प्रभारी निरीक्षक भिटौली सुनील कुमार राय, उपनिरीक्षक श्यामदेउरवा अमित कुमार राय, एसआई जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल आशुतोष राय, सुशांत राय, राकेश यादव तथा हिमांशु सिंह आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
श्यामदेउरवा व भिटौली पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार।
Bharat Kesari News
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


हिन्दू सिख भाई भाई बाकी सब कसाई,हर हिन्दू की छत पर भगवा ध्वज होना चाहिए
Bharat Kesari News


बुंदेलखंड -पलायन की पीडा पुस्तक का राजा बुंदेला ने किया विमोचन
Bharat Kesari News
शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति अरावली बचाओ जनअभियान के साथ: प्रशान्त पाटनी
Bharat Kesari News


हिन्दू सिख भाई भाई बाकी सब कसाई,हर हिन्दू की छत पर भगवा ध्वज होना चाहिए
Bharat Kesari News


बुंदेलखंड -पलायन की पीडा पुस्तक का राजा बुंदेला ने किया विमोचन
Bharat Kesari News

पुलिस पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Bharat Kesari News