
इंडिया ग्लाईकाल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने गोरखपुर जनपद के रिजीनल स्टेडियम में आयोजित जनपदीय योगासनशीप प्रतिस्पर्धा में सहयोग प्रदान किया और व्यवसायिक व्यस्तायो के कारण शामिल नही हो पाए। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा शामिल हुए और उन्होंने बिजनेस हेड एस के शुक्ल के संदेश को सभी से साझा किया और कहा की निसंदेह योग क्रियाएं बच्चो के शारीरिक,मानसिक विकास में सहायक होगी।योग से जहा शरीर निरोग होता है वही मानसिक मजबूती भी मिलती है।इसके साथ डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे स्किल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम में भी आईजीएल कंपनी ने सहयोग किया है । कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी सब्बीर अहमद भी शामिल उपस्थित रहे ।




