Wimbledon 2021: रोजर फेडरर की दर्ज की करियर की 1250वीं जीत, 18वीं बार बनाई चौथे दौर में जगह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

20 ग्रैंडस्लैम खिताबों के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के कैमरून नोरी की कड़ी चुनौती पर शनिवार को चार सेटों में काबू पाते हुए साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विम्बलडन टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर में 18वीं बार जगह बना ली, जबकि चोट से उबरकर वापसी कर रहे ब्रिटेन के एंडी मरे का सफर चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में शुक्रवार को 10वीं सीड कनाडा के डेनिस शापोवालोव के हाथों लगातार सेटों में हार के साथ थम गया। आठ बार के विजेता फेडरर ने नोरी को 6-4, 6-4, 5-7, 6-4 से पराजित किया और अपने शानदार करियर की 1250वीं जीत हासिल की और 22 मौकों में 18वीं बार विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंच गए।

स्विस मास्टर ने पहली बार तीसरे दौर में खेल रहे नोरी से यह मुकाबला दो घंटे 35 मिनट में जीता। फेडरर ने चौथे सेट के नौंवें गेम में महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल किया और 10वें गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए जीत अपने नाम की। फेडरर ने अपनी जीत के बाद मुस्कराते हुए कहा, ‘यह काफी मुश्किल मुकाबला था और मैं जीत के बाद राहत महसूस कर रहा हूं। नोरी काफी अच्छा खेला और वह तीसरे सेट के आखिर में ब्रेक हासिल करने का हकदार था।’ फेडरर ने नोरी को हराने में सात एस सहित 48 विनर्स लगाए।  फेडरर का राउंड 16 में इटली के लोरेंजो सोनेगो से मुकाबला होगा जो पहली बार इस टूर्नामेंट के चौथे दौर में खेलेंगे।

शान से कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, लियोनेल मेसी का दमदार प्रदर्शन

सोनेगो ने तीसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया और पहली बार राउंड 16 में पहुंच गए। इससे पहले शापोवालोव ने मरे को दो घंटे 17 मिनट में 6-4, 6-2, 6-2 से पराजित किया और पहली बार चौथे दौर में जगह बना ली। क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए शापोवालोव का अगला मुकाबला आठवीं सीड स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत से होगा। महिला वर्ग में 25वीं सीड जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने बेलारूस की एलियाक्सान्द्रा सासनोविच को एक घंटे 15 मिनट में 2-6, 6-०, 6-1 से  और 20वीं सीड अमेरिका की कोको गॉफ ने स्लोवेनिया की काजा जुवान को 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बना ली।

ट्यूनीशिया की ओंस जाबौर ने उलटफेर करते हुए 11वीं सीड स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को दो घंटे 26 मिनट तक चले तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5-7, 6-3, 6-2 से पराजित कर चौथे दौर में जगह बना ली। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की 28 साल की एज्ला टॉलेजानोविच ने 2018 की सेमीफाइनलिस्ट लातविया की जेलेना ओस्तापेंको को लगभग दो घंटे में 4-6, 6-4, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया और चौथे दौर में पहुंच गईं।

Wimbledon 2021: सानिया-माटेक की जोड़ी विम्बलडन के विमेंस डबल्स से हुईं बाहर

Source link