बिंदकी तहसील में सहकारी समिति चुनाव: पाण्डेयपुर में विवेक यादव बने अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जाफरगंज फतेहपुर बिंदकी तहसील के विकासखंड अमौली स्थित सहकारी समिति पाण्डेयपुर के चुनाव में गुरुवार को गहमा-गहमी के बीच परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार यादव (पुत्र रमेश चंद्र) ने जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर चंद्रजीत यादव (पुत्र रामसजीवन) विजयी रहे।

चुनाव को लेकर समिति और आसपास के गांवों में सुबह से ही काफी भीड़ इकट्ठा रही मतदान के बाद हुई मतगणना में विवेक कुमार यादव को अध्यक्ष पद के लिए विजेता घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथउनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। गया

वहीं, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रजीत यादव को सौंपी गई है। नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही अब समिति के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना रहा कि अब खाद बीज की समस्या से निजात जल्द ही मिलेगा नवनिर्वाचित पदाधिकारी समिति के विकास और किसानों के हित में काम करेंगे