VIDEO: जर्मनी में सड़क पर कत्लेआम! हमलावर ने चाकू गोद 3 लोगों को मार डाला, कई जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शुक्रवार को जर्मनी में एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया है। देश के बेयर्न राज्य के वुर्जबर्ग शहर में हुई यह हमला हुआ है। ये जगह फ्रैंकफर्ट से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। न्यूज एजेंसी ‘AFP’ के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग जख्मी हो गये। यहां पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि ‘हमलावर पर पुलिस ने फायरआर्म्स से हमला किया और तब जाकर उसपर काबू पाया जा सका। हालांकि, पुलिस ने आरोपी शख्स के मोटिव के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है। Bild newspaper की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। 

यहां पुलिस ने बताया कि युवक को काबू में करने के लिए उसके पैर पर गोली मारनी पड़ी। हमलावर की तस्वीर भी मीडिया में जारी की गई है। तस्वीर में यह हमलावर टीशर्ट और पैजामे में नजर आ रहा है। उसके हाथ में तेजधार वाली चाकू भी नजर आ रही है। जो वीडियो सामने आए हैं उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर मौजूद लोग इस हमलावर पर कुर्सी फेंक कर उसे काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग इस हमलावर से बचने के लिए इधर-उधर भागते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हमलावर काफी देर तक सड़क पर उत्पात मचाता रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शहर में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के बाद संदिग्ध अपराधी को गिरफ्तार किया। इस इलाके में पुलिस अधिकारियों की बड़े स्तर पर तैनाती की गई है। आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। इस बीच, कई नाटकीय फुटेज सामने आए हैं जिसमें भीड़ पर एक संदिग्ध चाकू से हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। 

संबंधित खबरें

Source link