महराजगंज:
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में, थाना निचलौल पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को नकली सोने के आभूषणों और फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान 40 वर्षीय साकिर अली खान पुत्र अब्दुल अनवर खान, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना खोड़ारी, जनपद गोण्डा, और 57 वर्षीय अबरार पुत्र दोष मोहम्मद, निवासी हरपुर टोला निबियहवा, थाना बरगदवां, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है.
यह गिरफ्तारी दिनांक 16 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर झूलनीपुर लाइन नंबर-1 से थाना परिसर में की गई. उपनिरीक्षक श्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया.
अभियुक्तों के पास से मु0अ0सं0 192/2025 धारा 318(2)/319(2)/336(2)/336(3)/61(2) बीएनएस से संबंधित निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई है:
* गले की चेन (सोना जैसा प्रतीत होता हुआ परन्तु नकली) – 01 नग
* अंगूठी (सोना जैसा प्रतीत होता हुआ परन्तु नकली) – 05 नग
* ब्रेसलेट (सोना जैसा प्रतीत होता हुआ परन्तु नकली) – 01 नग
* बिस्किट (सोना जैसा प्रतीत होता हुआ परन्तु नकली बड़ा साइज) – 04 नग
बिस्किट (सोना जैसा प्रतीत होता हुआ परन्तु नकली छोटा साइज) – 01 नग
सैमसंग कंपनी का मोबाइल (IMEI NO: 356722/38/8148105) – 01 नग
रेडमी मोबाइल (IMEI NO: 866645061909896) – 01 नग
फर्जी आधार कार्ड संख्या- 950238101233 (नाम- जगदीश उर्फ बबलू चौधरी) – 01 नग
फर्जी आधार कार्ड संख्या- 813116641364 (नाम- शरीफ रजा) – 01 नग
फर्जी पैन कार्ड संख्या- HNHPR5866N (नाम- शरीफ रजा) – 01 नग
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षी/सा० सुशील कुमार दुबे (एसएसबी 22वीं वाहिनी) झूलनीपुर, और आरक्षी/सा० शाहिल कुमार (एसएसबी 22वीं वाहिनी) झूलनीपुर शामिल थे. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्र
वाई कर रही है.





